फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियों में देरी पर तय होगी जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले की तैयारियों में लापरवाही या देरी पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बृहस्पतिवार को जूम के माध्यम से बैठक कर निर्देश दिए कि जिन विभागों में निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वे इसे जल्द पूरा करें। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। गंगा मेला 15 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा और मुख्य स्नान पर्व 24 नवंबर को है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थायी मार्ग, पेयजल, बिजली, प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था समय से पूरी कराने को कहा।
इसके अलावा अस्थायी शौचालय, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन, खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरे और संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए और मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र और एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह मौजूद रहे।



इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह बने तिगरी गंगा मेले के प्रभारी



गजरौला। तिगरी गंगा मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी डॉ. लाखन सिंह यादव ने इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह को मेला प्रभारी बनाया है। उन्हें मेले की भौगोलिक जानकारी और आयोजन का अनुभव है।



कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले का मुख्य स्नान 30 नवंबर को होगा। इस बार 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बालेंद्र सिंह गजरौला थाने की कुमराला चौकी के इंचार्ज और मंडी धनौरा थाना प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2024 में भी वह तिगरी गंगा मेले के प्रभारी थे। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद मेले में पुलिस पहुंचना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें