फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर हादसा, लैंडमार्क कॉलेज की दीवार से टकराई कार, चालक की मौत

Wed, 27 May 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। दिल्ली-बरेली हाईवे पर सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल टैक्सी चालक जुनैद (30) की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनका साथी वारिस गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव डिडौली निवासी जुनैद और गांव ढकिया चमन निवासी वारिस दोनों टैक्सी चालक हैं। सोमवार शाम दोनों दिल्ली से कार लेकर जोया पहुंचे थे। यहां वारिस ने अपनी कार खड़ी कर दी और वह जुनैद की कार में सवार होकर घर लौट रहा था। वारिस का गांव जुनैद के गांव से आगे पड़ता है, इसलिए जुनैद उसे घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब आठ बजे जब कार डिडौली फ्लाईओवर से आगे निकली तो अचानक सामने एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे स्थित लैंडमार्क कॉलेज की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह जुनैद ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार जुनैद अपने पीछे पत्नी सायबा और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में घायल जुनैद की उपचार के दौरान मौत हो गई है, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें