फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने डीसीएम चालक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पेट्रोल पंप पर डीसीएम खड़ी कर सो रहे चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में नौगावां सादात रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुआ। मंडी धनौरा के गांव मौसमपुर निवासी अमन सैनी (35) डीसीएम चालक थे। साथ में हसनपुर के दयावली गांव निवासी राजेश कुमार बतौर क्लीनर रहता था। बुधवार रात लगभग 11 बजे दोनों रुद्रपुर से डीसीएम लेकर अमरोहा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नौगांवा सादात रोड स्थित एक पंप पर डीसीएम खड़ी कर दी। क्लीनर राजेश डीसीएम में भीतर सो गया जबकि चालक अमन सैनी जमीन पर चादर बिछा कर सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी तड़के चार बजे क्लीनर राजेश के सोकर उठने के बाद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें