फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर रविवार की सुबह हुए एक पिकअप ने साइकिल सवार फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड को टक्कर मार दी, हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हरियाणा निवासी पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चौधरपुर ओवरब्रिज के पास हुआ। क्षेत्र के गांव सहसपुर अली नगर निवासी अजब सिंह (46) चौधरपुर स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। फैक्टरी से ड्यूटी कर रविवार सुबह वह साइकिल से घर लौट रहे थे। अभी वह चौधरपुर में हाईवे पर ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षा कार्ड की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। वहीं पिकअप चालक दीपक कुमार निवासी गांव ऊंचानी थाना करनाल सदर जिला करनाल हरियाणा को हिरासत में ले लिया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड के तहेरे भाई धर्मपाल सिंह की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें