फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू (अमरोहा)। ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपलौती खुर्द गांव की है। यहां पर जफर अली का परिवार रहता है। उनका बेटा तहसीन (35) मंगलवार की शाम करीब तीन बजे अपने खेत पर गंगा बांध के किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भर रहा था। तभी ट्रॉली में गन्ना भरते समय ट्रैक्टर गंगा बांध पर ढलान से नीचे उतर गया। जिससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में परिजनों ने उसे हसनपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से उसके मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। अभी परिजन उसे लेकर मुरादाबाद जा ही रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तहसीन के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें