फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी के पुत्र ने पुलिसकर्मी की कार को मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मुरादाबाद में स्टेट बैंक में अधिकारी के पुत्र ने नशे में आगे चल रही संभल में 112 डायल पर तैनात पुलिसकर्मी की कार को टक्कर मार दी। हादसे में बैंक अधिकारी का पुत्र, पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मी और उनकी गाड़ी के चालक को चोट नहीं आई। हादसे के बाद हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। वहीं पुलिसकर्मी की पत्नी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुरी तरह घायल बैंक अधिकारी के पुत्र का सीएचसी में ही उपचार चल रहा है। देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। टक्कर मारने के आरोपी बैंक अधिकारी के रिश्तेदारों को पुलिस ने थाने में बैठा रखा था।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम यह हादसा हाईवे पर केएफसी के सामने हुआ। संभल में 112 डायल पर तैनात हेड कांस्टेबिल बिजेंद्र सिंह अपनी पत्नी सावित्री और पुत्र सुमित के साथ मुरादाबाद से कार में हापुड़ के गांव सिकरौली जा रहे थे। कार मनोज चला रहा था। बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर पीछे से आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में बिजेंद्र सिंह और चालक को चोट नहीं आईं लेकिन उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने वाली कार चला रहे युवक का भी चेहरा जख्मी हो गया। वह नशे की हालत में था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर 112 डायल भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी की कार को टक्कर मारने वाला युवक खुशहालपुर मुरादाबाद निवासी है। उसके पिता वहीं स्टेट बैंक में अधिकारी हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर आरोपी के यहां गांव यकबगड़ी में रहने वाले रिश्तेदार भी आ गए। बताया कि वह कार से बिजनौर जा रहा था। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने भी आरोपी के नशे में होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें