फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने बाइक को रौंदा, चालक और उसके साथ को पकड़कर भीड़ ने धुना

विज्ञापन
गजरौला में एचडीएफसी बैंक के सामने हादसे के बाद लगी भीड़ और घायल को ले जाते लोग। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। मंडी धनौरा के निजी अस्पताल में प्रसूता पत्नी को देखने जा रहे युवक की बाइक को नशे में धुत्त कंटेनर चालक ने रौंद दिया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक और उसके साथी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। वहीं युवक की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम लगभग चार बजे यह हादसा नगर में एचडीएफसी बैंक के सामने हुआ। राजस्थान से बिजनौर जा रहे कंटेनर ने फ्लाईओवर से उतरते समय आगे चल रही बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने चालक जसवंत और उसके साथ को नीचे उतार लिया। वह नशे की हालत में था। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की। इसी दौरान इंदिरा चौक पर चेकिंग कर रही यातायात पुलिस भी मौके पर आ गई। वहीं बाइक सवार के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। लोगों ने घायल प्रदीप निवासी मोहल्ला सुल्तान नगर को उठाकर सीएचसी भिजवाया। प्रदीप ने बताया कि उसकी पत्नी के डिलिवरी हुई है। वह मंडी धनौरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह उसे ही देखने बाइक पर वहां जा रहा था। प्रदीप की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया। उधर, एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नहीं मिली 108 एंबुलेंस, तड़पता रहा घायल
गजरौला। हादसे के बाद घायल प्रदीप काफी देर तक सीएचसी में ही तड़पता रहा। लेकिन, उसे ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। गुरुवार की शाम हादसे के बाद घायल को पास ही स्थित सीएचसी में लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। घायल को ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर कॉल की गई। लेकिन, फोन रिसीव ही नहीं हुआ। इस कारण घायल काफी देर तक वहीं तड़पता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें