फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट में रोडवेज में घुसी डग्गामार बस, 15 यात्री घायल, दो घंटे जाम से जूझा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। ब्रजघाट में दिल्ली से देवरिया जा रही रोडवेज की बस में संभल से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों के साथ ही पंद्रह यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। वहां मौजूद भीड़ ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद हापुड़ और अमरोहा जनपद की दिशा में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जनपदों की पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे यह हादसा ब्रजघाट (हापुड़) में गंगा घाट पर सीढ़ियों के ठीक सामने पुल से पूर्व हुआ। पुलिस के मुताबिक रोडवेज की बस दिल्ली से देवरिया जा रही थी। इसी दौरान यहां सामने से आ रही संभल से दिल्ली जाने वाली तेज रफ्तार डग्गामार बस के चालक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों न रोडवेज के चालक राम प्रवेश, डग्गामार बस के चालक जुनैद के साथ ही आसिफा, उस्मान, नफरीन, इस्लाम, रेशमा, शंभू, शम्सुद्दीन, माजिद, शाजिद, प्रेमशंकर, वहीद आदि को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची गढ़ पुलिस घायलों को वहीं सीएचसी ले गई। हापुड़ पुलिस के मुताबिक डग्गामार बस के चालक एक तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। वहीं हादसे के बाद गजरौला की साइड में जीरो बंधा और गढ़ की साइड में टोल प्लाजा तक जाम लग गया था। दोनों जनपदों की पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें