गजरौला। ब्लाक के गांव चकनवाला में गुजर रही रामगंगा पोषक नहर पर रखा पैंटून पुल हादसे का सबब बना हुआ है। सुबह के समय यहां बांस बल्ली में बाइक फस जाने से एक ग्रामीण नहर में जा गिरा।
सोमवार की सुबह लगभग सात बजे एक बाइक सवार गांव शीशोवाली से गजरौला की दिशा में जा रहा था। बताते हैं कि पैंटून पुल पर निकले गार्डन से बाइक टकराई और बाइक सवार युवक पुल की बल्लियों पर जा गिरा। बल्लियों के बीच गेप होने के कारण वह नहर में जा गिरा। वहीं नहा रहे कुछ युवकों ने हादसा होते देख लिया और तैर कर बाइक सवार को पानी से बाहर निकाल लिया। बता दें कि यह पुल काफी समय से टूटा पड़ा है और यहां आए दिन इसी तरह के हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने हादसे का सबब बने इस पुल को शीघ्र ही वहां से हटाने की मांग की है। संवाद