फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव डींगरा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना सुबह सात बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर की चांदपुर कोतवाली के गांव डूंगरी निवासी राजीव(35) अपने एक दोस्त सोनू के साथ गजरौला दिशा की ओर जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव डींगरा के निकट मध्य गंगा नहर के पास तीव्र मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राजीव के सिर में गंभीर चोट आई। बताया जाता है कि काफी देर तक राजीव और सोनू खाई में पड़े रहे। लगभग आधा घंटे बाद राहगीरों ने दोनों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लाई। चिकित्सकों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया जबकि सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी सरकारी अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें