फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दरोगा ने छात्राओं को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कार सवार दरोगा ने स्कूल जा रहीं दो छात्राओं को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं घायल हो गईं। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायल छात्राओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले दरोगा को मय कार के पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का आरोप था कि दरोगा शराब के नशे में था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सैरकपुर निवासी प्रमोद कुमार जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाने में दरोगा के पद पर तैनात है। शुक्रवार की सुबह वह कार से गांव जा रहे थे। बाईपास मार्ग पर एक नर्सिंग होम के सामने उनकी कार ने स्कूल जा रहीं आरती और संध्या को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं घायल हो गईं। मौके पर आई पुलिस दरोगा और कार को लेकर थाने आ गई। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने की वजह से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें