फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के नीचे आकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव के बाहर सड़क किनारे छात्र को बस चालक ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के बाहर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लगभग सवा छह बजे धनौरा नौगांवा मार्ग पर स्थित ग्राम मल्हुपुरा गांव निवासी गजेंद्र सिंह का 10 साल का पुत्र वंश सड़क किनारे खड़ा हुआ था। नौगांवा दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने वंश को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह नगर के एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। दुुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों ने चालक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के बाहर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अपनी कस्टडी में लिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर चलने वाली बसें काफी तेज रफ्तार से चलती हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें