फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। मुरादाबाद जाने के लिए हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हो गया। उपचार के लिए मेरठ ले आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर एटा के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के घंसूरपुर गांव में महिपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका छोटा बेटा मनवीर सिंह पेशे से किसान था। वह एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे घर से मुरादाबाद जाने के लिए निकला था। इस दौरान मनवीर जोया में हाईवे स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के सामने वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी गजरौला की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मनवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनवीर सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन गंभीर रूप से घायल मनवीर सिंह को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय मनवीर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मनवीर सिंह के परिवार में पत्नी देवेंद्री के अलावा दो बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि एटा जिले के बढेरा निवासी कार चालक राजू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें