फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत पर आबकारी टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। महिलाओं ने समाधान दिवस में गांवों में कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत की। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने गांवों में छापा मारकर दो स्थानों से सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की व एक हजार लीटर लहन मौके पर नष्ट कराया। पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गंगाचोली गांव की रहने वाली महिलाएं शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। यहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में कच्ची शराब बनाई व बेची जा रही है। लोगों को आसानी से शराब मिल जाती है, इसलिए सुबह होते ही लोग नशे में डूब जाते हैं। नशे की हालत में कोई काम नहीं करते। पत्नी बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। शिकायत के बाद सक्रिय हुई आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब के खिलाफ छापा मारा। आबकारी निरीक्षक आनंद विक्रम सिंह ने टीम के साथ गांव शाहपुर के जंगल में दबिश दी।
इस दौरान 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। एक हजार लीटर लहन बरामद करने के बाद मौके पर नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक आनंद विक्रम सिंह ने बताया कि बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा टीम ने दयावली खालसा गांव में छापा मारकर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें