फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोरा दौड़ में अब्दुल राजिक व लायला, नीबू चम्मच दौड़ में अफनान व शिफा रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू स्मारक इंटर कालेज में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए। बोरा दौड़ में अब्दुल राजिक, लायला, नीबू चम्मच दौड़ में अफनान, शिफा, कूद में शिफा पाशा, अब्दुल राजिक पहले स्थान पर रहे। शिक्षकों में सोविंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कालेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़, कूद, बोरा दौड़, नींबू चम्मच दौड़, ब्रांड जंप, बैक रेस, मेंढक दौड़ और लंगड़ी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। बोरा दौड़ में बालक वर्ग में अब्दुल राजिक पहले, युसुफ दूसरे, अभय चौधरी तीसरे, बालिका वर्ग में लायला पहले, हिफजा़ नूर दूसरे, रहनूमा खानम तीसरे, नींबू चम्मच दौड़ बालक वर्ग में अफनान पहले, रिआज दूसरे, आकिब तीसरे, बालिका वर्ग में शिफा पहले, सानिया दूसरा, लायवा तीसरे, कूद बालिका वर्ग में शिफा पाशा पहले, महविश दूसरे, दीपिका तीसरे, बालक वर्ग में अब्दुल राजिक पहले, शान दूसरा, शादाब तीसरे स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने भी इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर भाग लिया। शिक्षक वर्ग में सोविंद्र सिंह पहले, डॉक्टर संजीव कुमार चौहान दूसरे और मनीष कुमार त्यागी तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में मोहसिन मलिक, अंशु दिवाकर, मोहम्मद शफीर, पंकज भारद्वाज, उपदेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें