फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: साले की शादी की तैयारी में लगे दो बहनोई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साले की शादी की तैयारियों में लगे बाइक सवार दो बहनोई हादसे का शिकार हो गए। रहरा गवां मार्ग पर गोवंश से बचाने के चक्कर में बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। 27 नवंबर को साले की शादी शादी होनी है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव लालापुर निवासी सुरेश (38) की ससुराल आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दड़ियाल की है। सुरेश के छोटे साले प्रवेंद्र की 27 नवंबर को शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उन्हीं तैयारियों के चलते बुधवार रात करीब आठ बजे सुरेश और उसके साढ़ू मूलचंद(35) निवासी सलामतपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर बाइक पर सवार होकर किसी काम से संभल गए थे। वहां से आदमपुर के रास्ते दड़ियाल जा रहे थे। रहरा-गवां मार्ग आदमपुर मोड़ पर छुट्टा पशु खड़े हुए थे। पशुओं से बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई जबकि घायल मूलचंद को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरेश ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं जबकि मूलचंद ने अपने पीछे दो बच्चे। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें