फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल चाचा ने मंच से क्यों धकियाया..मैं भी हैरान : आब्दी

Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी परिवार में भले ही विवाद खत्म की बात कही जा रही हो लेकिन दिलों के अंदर पैदा हुई तल्खी कम नहीं हुई है। नजारा रजत जयंती कार्यक्रम लखनऊ के मंच पर उस समय देखने मिला जब सूचना एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू किए। सुनते ही मंच पर पहुंचे शिवपाल यादव ने उनको धक्का देते हुए माइक से हटा दिया। मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। खुद आब्दी भी हैरानी में पड़ गए कि चाचा शिवपाल ने ऐसा क्यों किया। 
विज्ञापन


अमर उजाला से मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुझको कार्यक्रम में साथ ले गए थे। प्रोग्राम के आर्गनाइजर ओमप्रकाश नारद राय ने मुझे मंच पर बोलने के लिए आमंत्रित किया था। मना करने पर भी नहीं माने थे।

जैसे ही मंच पर पहुंचकर मैंने नेताजी व अखिलेश की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनता हमारे साथ है। सौ बार बनेगी, यूपी में फिर से अखिलेश की सरकार बनेेगी। धक्का देने वाली बात से बचते हुए वे बोले-इसी दरम्यान चाचा शिवपाल मंच पर आ जाते हैं और कहते हैं कि अब बहुत हो गया, जाइये। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता तो अचंभित थे ही मैं भी हैरान रह गया। बाद में चाचा ने मंच पर हुई घटना पर खेद जताया। शिवपाल यादव कालीदास मार्ग पर पांच में सीएम, छह में मैं और सातवें आवास     में शिवपाल यादव रहते हैं।  इस नाते से वह भी मुझको भतीजा ही मानते हैं। मैं भी उनको चाचा कहता हूं। दोनों आवासों की दीवारें मिली हुई हैं। 

मैंने मंच पर कोई गलत शब्द नहीं कहा। क्या परिवार के भीतर तल्खी बरकरार है, इस सवाल के जवाब में मौलाना ने भी उसे स्वीकार किया। कहा कि मैं जल्द ही इस संबंध में चाचा से बात करूंगा। मुझे विश्वास है कि पूरे मामले का पटाक्षेप हो  जाएगा और सभी के दिल मिल जाएंगे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें