तीन सालों में प्रदेश के आठ मुख्य संसदीय सचिवों ने पेट्रोल पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर दी।
विज्ञान प्रोद्यौगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने दिल्ली में पकड़े गए आफाक के मामले में उसके पोस्टरों में अपना फोटो होने के सवाल पर साफ कहा है कि उनसे आफाक की न कोई जान पहचान थी और न है। सात माह पहले दिल्ली के जैतपुर में आयोजित एक मस्जिद के शुभारंभ के कार्यक्रम में उन्हें और खाद्य रसद मंत्री कमाल अख्तर को आमंत्रित किया गया था।
दोनों एक ही गाड़ी से कार्यक्रम में गए थे। कमाल मुख्य अतिथि थे और मुझे मुख्य वक्ता बनाया था। दुनियाभर के मौलाना और उलमा इस कार्यक्रम में आए थे। वहीं उसके साथ के फोटो मेरे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इसके पीछे मेरे खिलाफ कोई बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि आफाक के भीतर कोई इतना बड़ा शैतान छिपा है। मौलाना जावेद आब्दी ने यह बात मोबाइल फोन पर अमर उजाला से कही।
उन्होंने कहा कि सात माह पहले कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के भतीजे की शादी नोएडा में थी। उसी में हम लोग शामिल होने गए थे। उसी दिन आफाक ने दिल्ली के जैतपुर में एक मस्जिद तामीर कराई है, उसका बड़ा आयोजन किया था। कमाल अख्तर को मुख्य अतिथि बनाया था। मुझे मुख्य वक्ता। हम दोनों एक ही गाड़ी से साथ-साथ वहां गए थे। देश के तमाम उलमा और इराक के रोजे में नमाज पढ़ाने वाले उलमा भी आए थे।
मैने जो तकरीर की उसे यू ट्यूब पर भी शेयर किया था। वहीं के कुछ फोटो मेरे साथ होंगे उन्हें कुछ लोग गलत तरीके से पोस्ट करके मुझे मेरी साख को बदनाम करने के लिए डाल रहे हैं। मुझे नहीं पता था कि आफाक के भीतर इतना बड़ा शैतान छिपा है। उन्होंने कहा कि मुझे छोटा करना है तो मुझसे बड़े काम करते दिखाओ, ऐसी छोटी हरकतें करके मुझे छोटा नहीं किया जा सकता है।