फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला पदाधिकारियों ने सोमवार को कचहरी चौराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर सोमनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पैदल मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुशल चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे समय में युवाओं की आवाज उठाने वालों की बात सुनी जानी चाहिए। आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने, पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर सुनिश्चित करने तथा जंतर-मंतर जैसे स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान मोहम्मद आमिर, सचिन, अमरसिंह, हरसरन सिंह, शाहिद हुसैन, मुरारी लाल, शिवलाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें