अमरोहा। बसपा नेता और मुस्लिम कमेटी के महासचिव आले नबी का बुधवार को इंतकाल हो गया। दिल्ली स्थित हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हो गए थे, लेकिन किडनी की बीमार जूझ रहे थे। उन्हें कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर रखा गया था। बुधवार को दोपहर में एकेके इंटर कॉलेज के समीप स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राजनीतिक, सामाजिक और मुस्लिम कमेटी ने शोक जताया है।
शहर के मोहल्ला सराय कोहना निवासी बसपा नेता आले नबी को 20 दिन पहले बुखार आया। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सीएए विरोधी प्रदर्शन में उन्होंने शहर की फिजा को बिगड़ने से बचाया। इसके लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कुछ दिन पहले ही वह मुस्लिम कमेटी के महासचिव बनाए गए थे। उनके इंतकाल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी, मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी, हाजी खुर्शीद अनवर, हाजी नसीम खान, इकराम जैदी, सैयद महबूब जैदी, मंसूर अहमद, हबीब अहमद, सरताज मंसूरी, ओवैस मुस्तफा, डॉ. नजमुन्नबी आदि ने शोक जताया है। वहीं नगर पालिका में शोक सभा हुई। इस दौरान ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, कमर नकवी, फहीम शाहनवाज, मुमताज खान, सरताज सिद्दीकी, शकील अंसारी, विकास टंडन, नदीम राईनी, सनव्वर अल्वी, फजले चौधरी, चंद्रगुप्त मौर्य आदि रहे।