फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला से छेड़खानी कर रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 05 Jan 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार की शाम घर में अकेली थी। उसी समय युवक बिंटू घर में घुस आया। उसने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। चीखने की आवाज सुनकर महिला के परिजन आ गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना देकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गोशाला में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए निर्देश
जुनावई। बीडीओ प्रमोद कुमार ने जुनावई ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। निर्देश दिए गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के लिए ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कहा कि बोरे और जूट से बनी झूल पशुओं के ऊपर डलवाई जाएं। टीन शेड भी तिरपाल डालकर बंद किए जाएं, ताकि पशुओं को हवा न लगे। अलाव की व्यवस्था भी की जाए। इसके अलावा पशुओं के चारे को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें