फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में फावड़े से हमला कर युवक की हत्या, छह पर केस

Mon, 12 May 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव गुलामपुर में रविवार सुबह अमरीश कुमार (18) की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के समय अमरीश खेत पर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी राजीव कुमार ने भी गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के पिता किसान राजू सिंह की तहरीर पर गांव के ही छह युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव गुलामपुर में किसान राजू सिंह का परिवार रहता है। किसान का बेटा अमरीश कुमार आठ मई को गांव से पास के गांव सतेड़ा में गई बरात में गया था। बरात में गांव के ही युवक अनुज से अमरीश का विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। बरात में शामिल कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया था। हालांकि, परिजनों के मुताबिक तभी से आरोपी पक्ष उनके बेटे से रंजिश रखते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह अमरीश घर से खेत पर गन्ने की बोआई करने जा रहा था। उसके खेत पर पहुंचने से पहले अनुज अपने करीब पांच साथियों के साथ अलग-अलग बाइकों पर पहुंचा और अमरीश को घेर लिया। आरोपियों ने अमरीश के साथ मारपीट की। इसके बाद फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसएसपी राजीव कुमार और सीओ दीप कुमार पंत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हलवाई की दुकान पर मजदूरी करता था युवक

गांव गुलामपुर निवासी मृतक अमरीश पड़ोसी गांव में हलवाई की दुकान पर मजदूरी करता था। ग्रामीणों के मुताबिक उसका व्यवहार बहुत अच्छा था। अमरीश की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व चार बहनें हैं। वह छह बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
युवती से छेड़खानी करने पर हुआ था विवाद
मृतक के परिजनों ने बताया कि आठ मई को गांव के ही युवक की क्षेत्र के ही गांव सतेड़ा में बरात गई थी। बरात में अमरीश भी गया था। बरात में गांव का ही अनुज साथियों के साथ मिलकर मृतक की रिश्तेदार युवती से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर विवाद हो गया था, जिसके बाद मारपीट भी हुई थी। परिजनों के मुताबिक तभी से आरोपी अमरीश से रंजिश रख रहे थे। आरोपियों ने रविवार सुबह खेत पर गन्ने की बोआई करने जा रहे अमरीश को रास्ते में रोक लिया और फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी बाइकों पर सवार होकर आए थे। हालांकि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना है कि बरात में हुई मारपीट के संबंध में कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर गांव गुलामपुर निवासी विशेष, ब्रजपाल, वीरेश, अनुज, काले व विरमू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपियों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। -
राजीव कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें