अमरोहा। मोहल्ला पीरगढ़ निवासी दीपक कुमार ने अमरोहा नगर में दी तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च की रात करीब आठ बजे वह टीपी नगर चौकी के पास था। इसी दौरान मोहल्ले के ही श्रवण, उसका बेटा अनुज तथा इमली वाली मढ़ैया निवासी लक्की समेत कुछ अज्ञात लोग वहां आ गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर उस पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। हमले में दीपक के सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फटने से खून बहने लगा। हमले के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और घायल दीपक को उठाकर टीपी नगर चौकी ले गए। इसके बाद हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
डिडौली में तेज साइकिल विवाद पर मारपीट
डिडौली। थानाक्षेत्र के भवालपुर गांव में तेज साइकिल चलाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले रुकने आलम ने पुलिस को बताया कि छह मार्च की शाम लगभग 7.30 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान असद अली के बेटे जमशेद तेज साइकिल चला रहे थे, जिसे रोकने पर असद अली, जमशेद, इसरत और यूसूफ ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाव में आए उसके भाई सलीब व शारुक पर हमला कर दिया। हमले में सभी को चोटें आईं और आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद