फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाई की मौत का क्लेम दिलाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Wed, 15 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाई की एक्सीडेंट में मौत के बाद क्लेम दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक के रिश्तेदार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर पीड़िता को अपनी पत्नी बताया। इस संबंध में आरोपी ने परिवार न्यायालय में दावा भी किया है। मामले में कोर्ट ने मंडी धनौरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट कोर्ट में तलब की है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा क्षेत्र निवासी किसान के बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। आरोप है कि मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के ही अख्तियारपुर मिलक निवासी जयपाल का उनके घर पर आना-जाना था। जयपाल तांत्रिक का कार्य भी करता है। आरोप है कि तांत्रिक जयपाल ने किसान को अपने जाल में फंसा लिया और घर में भूत-परेत का साया ठीक करने की बात कही। साथ ही किसान के बेटे की मौत के मामले में एक्सीडेंट क्लेम दिलाने का दावा किया।
आरोप है कि कुछ दिन बाद जयपाल अपने साथ अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा निवासी रिश्तेदार श्याम कुमार सागर को उसके घर लेकर आया। इसके बाद दोनों किसान व उनकी बेटी को अमरोहा कचहरी ले गए और सारे कागजों व स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद श्याम कुमार सागर फोन पर बात करने लगा। आरोप है कि 10 मार्च 2024 को श्याम कुमार सागर घर आया और अकेला देखकर किसान की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाद में श्याम कुमार सागर ने बताया कि उसने शादी के कागज तैयार कर लिए हैं, इसलिए तुझे मेरी पत्नी बनकर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरोप श्याम कुमार सागर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवती को अपनी पत्नी बताया जबकि युवती दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती है और उसने अपना धर्म परिवर्तन भी नहीं किया है। आरोप है कि कि श्याम कुमार सागर ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए परिवार न्यायालय से युवती को बुलाने का दावा किया है। युवती ने खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की। मामले में सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेकर मंडी धनौरा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें