फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंद स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तीन दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूब कर मौत हो गई। पता लगने पर एकत्र हुए लोगों ने शव बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया। शराब तो नहीं पी रखी थी, यह जानने के लिए मेडिकल कराकर पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि चाऊपुरा के रकबे में बना एक स्वीमिंग पूल दो जुलाई से बंद है। वहां पर एक चौकीदार तैनात रहता है। बंद होने के कारण स्वीमिंग पूल का ताला लगा रहता है, लेकिन कुछ लोग जबरन ताला खुलवाकर नहाने दाखिल हो जाते हैं। थाना क्षेत्र के गांव शकरथली निवासी तेजपाल सिंह, राजबहादुर सिंह और नन्हे उर्फ बॉबी सोमवार सुबह के बाद किसी समय स्वीमिंग पूल में नहाने गए। नहाते समय बॉबी उर्फ नन्हे (35) पुत्र राम सिंह की डूब कर मौत हो गई। चौकीदार के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़ पड़े।
डूबे नन्हे उर्फ बॉबी को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस उसे सीएचसी लेकर आई। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ ने बताया कि लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि नहाने जाने से पहले तीनों ने शराब पी थी। इसलिए उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया। उनका सीएचसी में मेडिकल कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने चौकीदार के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि चौकीदार ने डूब रहे नन्हे उर्फ बॉबी को नहीं बचाया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें