फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मामी के अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में बहा

Sun, 28 Jun 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मामी के अंतिम संस्कार में पहुंचे खादगुर्जर निवासी देशराज तिगरी में स्नान करते समय गंगा में बह गए। गाेताखोरों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गांव खादगुर्जर निवासी देशराज शनिवार को धनौरा थाना क्षेत्र के कपसुआ गांव निवासी मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तिगरी गए थे। चिता में आग लगाने के बाद सभी लोग गंगा में नहाने लगे। उनके साथ देशराज भी नहाने लगे। इस बीच अचानक उनका पैर गहरे जल में चला गया। वह गंगा में डूबने लगे। उनको डूबता देख किनारे खड़े कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। इस बीच उनको बचाने के लिए कई लोग गंगा में कूद पड़े, लेकिन तब तक गहरे जल में समा गए थे। गोताखोरों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें