फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फुफेरी बहन की शादी में प्रेस करते समय करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

फुफेरी बहन की शादी में तैयार होने के लिए कपड़ों पर प्रेस कर रहे आमिर (20) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, गमगीन माहौल में देर शाम विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी आमिर फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में गया था। बरात आई हुई थी। रिश्तेदार दावत खा रह थे। दोपहर के समय शादी में तैयार होने के लिए आमिर कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आमिर को झुलसी हालत में परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। फुफेरी बहन की शादी के दिन युवक की मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हालांकि, देर शाम गमगीन माहौल में शादी संपन्न हुई। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें