फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक की हरियाणा में डेढ़ माह पहले सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की जानकारी से परिजनों में शोक व्याप्त है। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव गारबपुर उर्फ रुस्तमपुर निवासी सुभाष (36) करीब डेढ़ माह पहले मजदूरी करने हरियाणा गए थे। परिजनों का कहना है कि जिस दिन से वह घर से गए थे, उसी दिन से मोबाइल पर घरवालों से उनका संपर्क टूट गया था। जिससे परिजन परेशान होकर सुभाष की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को परिजन आदमपुर थाने में गुमशुदगी लिखवाने गए थे। वहां जैसे ही सुभाष का फोटो पुलिस को दिखाया और पुलिस ने मोबाइल एप के माध्यम से फोटो को सर्च किया तो उससे संबंधित जानकारी प्राप्त हुई। बताया गया कि 14 मार्च हरियाणा के जिला झज्जर स्थित थाना आसोदा पुलिस को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। हालांकि, उस समय मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में पता चला कि वह शव सुभाष का था। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। सुभाष अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें