गजरौला (अमरोहा)। ट्रेन की चपेट में आकर नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुरजीत (25) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को ट्रैक से हटवाया। इस दाैरान करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुरजीत हरियाणा के गुरुग्राम में काम करते थे। बीते बृहस्पतिवार को वह घर पर आए थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे सूचना मिली कि भानपुर फाटक से करीब 200 मीटर मुरादाबाद की तरफ मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुरजीत की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई हैै। सूचना मिलते ही उन्होंनेे दरोेेगा आशीष कुमार के साथ स्टाफ को मौके पर भेजा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान आई मालगाड़ी करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत का मामला सामनेे आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद