फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजराैला में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 06 May 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दुकान के ऊपर से लोहे का पाइप उतारते समय करंट की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और बाद में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी अभि (19) गांव चौबारा में नवादा मार्ग स्थित एक टेंट की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार दोपहर दुकान के ऊपर रखे लोहे के पाइप उतार रहा था। दुकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया, जिससे अभि करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उपचार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि करंट से युवक की मौत का मामला सामनेे आया है। पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें