फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से आहत युवक ने की आत्महत्या, चार दिन पहले हुई थी पंचायत

Thu, 20 Oct 2022 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

छात्र का प्रेम प्रसंग गांव की ही रहने वाली युवती से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। चार दिन पहले गांव में इस बात को लेकर पंचायत हुई। जिसमें समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शादी कराने का प्रयास किया। लेकिन युवती के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगांवा सादात में प्रेमिका की शादी दूसरे जगह होने से आहत बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा एक डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। जबकि छोटा बेटा दिव्यांग है।

विज्ञापन

बताते हैं कि छात्र का प्रेम प्रसंग गांव की ही रहने वाली युवती से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। चार दिन पहले गांव में इस बात को लेकर पंचायत हुई। जिसमें समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शादी कराने का प्रयास किया। लेकिन युवती के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी युवती का रिश्ता दूसरे गांव में तय कर दिया।

 

जिससे आहत छात्र ने बुधवार की शाम घर के पीछे स्थित आम के बाग में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ जाए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन शव को उतार कर घर ले आए और बाद में बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संत कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें