फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: ट्रक और कार कार की आमने- सामने से भिड़ंत, तीन बच्चों समेत सात घायल, ट्रक चालक फरार

Thu, 20 Oct 2022 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, अमरोहा

सार

सभी की हालत गंभीर थी, लेकिन परिजनों ने घायलों को रेफर नहीं कराया वह उनको अपने साथ ले गए। उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही।
विज्ञापन
ट्रक और कार में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार सवार दो दंपति और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर माफी निवासी कार सवार धनौरा में रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी देवेंद्र सिंह व राहुल की धनौरा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में रिश्तेदारी है। जहां पर बृहस्पतिवार को दावत थी। दोनों ऑल्टो कार से परिवार सहित रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। बृहस्पतिवार की शाम दावत से लौट रहे थे। गजरौला थाना क्षेत्र में धनौरा मार्ग पर अहरौला माफी से कुछ आगे निकले थे। इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार देवेंद्र सिंह व उसकी पत्नी पूजा, बेटी दृष्टि और राहुल व उसकी पत्नी दिव्या बेटी सृष्टि व बेटा युग घायल हो गए। 

 

हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग दौड़ पड़े। उधर मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़ गायब हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी की हालत गंभीर थी, लेकिन परिजनों ने घायलों को रेफर नहीं कराया वह उनको अपने साथ ले गए। उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि हादसे में घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। ट्रक और कार को कब्जे में लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें