फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक ने बिरयानी खाने के दौरान मांगा लेग पीस, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिरयानी खाने के दौरान लेग पीस मांगने को लेकर युवक और होटल संचालक के बीच मारपीट हो गई। होटल संचालक ने होटल कर्मियों के साथ मिलकर युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक ने सीएचसी में उपचार न करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी है और न पीड़ित युवक के बारे में पता चल सका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की चर्चा है।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी युवक बृहस्पतिवार शाम कैलसा बाईपास मार्ग पर एक होटल पर बिरयानी खाने गया था। उसने होटल कर्मी से बिरयानी के साथ लेग पीस मांगा। इंकार करने पर दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि होटल संचालक व कर्मियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवक जब उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा तो उसका इलाज करने से इंकार कर दिया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, शहर सीएचसी प्रभारी डाॅ.उमर फारुख ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें