फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति से विवाद के बाद तेजाब पीने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

तीन दिन पहले पति से विवाद के बाद तेजाब पीने वाली विवाहित की मौत हो गई। उसका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पति से कहासुनी के बाद महिला ने पहले फंदा लगाकर जान देने की भी कोशिश की थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी किसान की शादी चार साल पहले हुई थी। दंपती पर आठ महीने का एक बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक पांच जून को पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद विवाहिता ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की थी। जानकारी होने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया था। लेकिन, इसके कुछ देर बाद ही विवाहिता ने घर में रखा तेजाब पी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मेरठ ले गए। रविवार रात इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। साथ ही विवाहिता के परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें