फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तरौली में फिर महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर

Wed, 27 Aug 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। गांव तरौली में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब फिर एक महिला को सांप ने डसा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान इकराम सिंह की पत्नी मुन्नी सोमवार शाम तालाब के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान पैर में सांप ने डस लिया जिससे हालत खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के बाद हालत गंभीर बनी हुई है।
इससे पहले 22 दिसंबर की शाम को गांव निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी रीना गांव की आबादी से कुछ दूरी पर खेत में चारा लेने गई थी, इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर सर्प ने पैर में डस लिया था। पिछले दो माह में गांव में सर्पदंश का नौ लोग शिकार हो चुके हैं। जिसमें से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है। तीन पशु भी मर चुके हैं। ग्रामीणों ने गांव में सर्प पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें