फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तंत्र क्रिया के चक्कर में महिला की जान गई, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 16 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में तंत्र क्रिया के चक्कर में 35 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला पर ऊपरी साया बताकर तांत्रिक ने झाड़फूंक शुरू की थी। तंत्र क्रिया के दौरान महिला के सिर में चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
जिस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता होने पर परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की 35 वर्षीय पत्नी पिछले एक माह से बीमार थी। उसे दौरा पड़ने की शिकायत थी। कई निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया, लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। पांच दिन पहले मजदूर महिला को लेकर क्षेत्र के ही एक तांत्रिक के पास गया था। तांत्रिक ने महिला पर ऊपरी साया होने की बात कही और महिला के घर पर तंत्र क्रिया कर उसे ठीक करने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार रात को तीन तांत्रिक महिला के घर पहुंचे। उन्होंने तंत्र क्रिया शुरू कर दी। तंत्र क्रिया के दौरान महिला का सिर में दीवार में लग गया। जिससे वह घायल हो गई। महिला की तबीयत बिगड़ते देख तीनों तांत्रिक भाग गए।
विज्ञापन

परिजन महिला को घायल हालत में निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह को मायके वालों ने पहुंचकर घटना के प्रति नाराजगी जताई। परिजनों ने तांत्रिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, समझौता होने पर परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका ने अपने पीछे दो बेटे छोड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें