फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर गन्ने से लदा ट्रक कार से टकराकर पलटा, लगा जाम

Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर गन्ने से लदा ट्रक कार से टकराकर पलट गया। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। गन्ना बिखरने से जाम के हालात पैदा हो गए। पुलिस ने बामुश्किल क्रेन की मदद से गन्ना हटवाकर ट्रक को एक साइड किया और यातायात सुचारू कराया। दूर तक वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

ये हादसा बुधवार दोपहर कोतवाली डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित श्योनाली की जियारत के पास हुआ। जोया से मुरादाबाद की ओर जा रहा गन्ने से भरा ट्रक ओवरलोड होने के कारण अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक हाईवे पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में मौजूद चालक ने दूसरी खिड़की से निकलते हुए जान बचाई। हादसे में ट्रक के पलटने के साथ गन्ना बिखरने से हाईवे पर जाम लग गया। दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को श्योनली, पूरनपुर से डिडौली की ओर निकाला। क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे कराने के बाद गन्ना हटवाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें