फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर परचून के समान से लदा ट्रक पलटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर परचून के समान से लदा ट्रक पलटने से जाम लग गया। वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक हटवाया। तब जाकर हाईवे का जाम खुला और यातायात सुचारू हो गया। जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिलारी निवासी ट्रक चालक रूपचंद्र शनिवार सुबह ट्रक में परचून का सामान लादकर दिल्ली से रामपुर जा रहे थे। वह औद्योगिक क्षेत्र में यूएस कट के निकट आए थे। इस बीच अचानक बराबर से गुजर रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर जाम लग गया। वाहनों की लाइन लग गई। एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जाम नहीं लगा था। वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें