फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से तीन वर्षीय मासूम की मौत, दो और डेंगू संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में बुखार और डेंगू का कहर लगातार जारी है। हसनपुर क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में बुखार से तीन वर्षीय बच्चे आदित्य की मौत हो गई। उसका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उधर, जिला अस्पताल में जांच के बाद सात साल की बच्ची और एक महिला डेंगू संक्रमित मिली है। इसके साथ इस सीजन डेंगू के मरीजों की संख्या 51 हो गई है। मलेरिया आशंकित 39 लोगों की भी जांच कराई गई।
विज्ञापन

हसनपुर के गांव हथियाखेड़ा निवासी कैलाश सिंह नोएडा की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ दिवाली की छुट्टी पर गांव आए थे। 31 अक्तूबर को उनके तीन वर्षीय बेटे आदित्य को बुखार आया था। परिजन उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार नहीं होने पर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में इलाज के दौरान आदित्य ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। आदित्य तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उधर, जिले में लगातार डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 975 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित आठ लोगों की जांच कराई गई। जिसमें पंजाबी कॉलोनी की रहने वाली महिला और मोहल्ला कुरैशी की रहने वाली सात वर्षीय बच्ची की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया गया। इसके अलावा मलेरिया आशंकित 39 मरीजों की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल जनरल वार्ड में बुखार के 44 मरीज और डेंगू वार्ड में 11 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

डेंगू वार्ड फुल, एक बेड पर दो मरीज भर्ती
जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में हर दिन मरीज भर्ती हो रहे हैं। यहां आठ बेड का डेंगू वार्ड बना हुआ है, लेकिन शनिवार को यहां डेंगू के 11 मरीज भर्ती रहे। ऐसे में डॉक्टरों को एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज करना पड़ा। जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें