फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा को पिकअप ने रौंदा इलाज के दौरान गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्कूल से लौट रही छात्रा खुशबू (8) को बुधवार दोपहर पिकअप ने रौंद दिया। जिससे वह घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में मृतक छात्रों के परिजनों ने हंगामा भी किया। लेकिन, वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। देर रात तक दोनों पक्षों में फैसले के प्रयास जारी थे। ये घटना थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव ईंट का रढ़ा और गजरौला प्रभुवन के बीच की है।
गांव गजरौला प्रभुवन में श्रवण कुमार की बेटी खुशबू गांव ईंट का रढ़ा स्थित स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। वह दाेपहर में स्कूल से लौट रही थी कि तभी रास्ते में पिकअप चालक ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। खुशबू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही पिकअप मालिक भी अस्पताल पहुंच गया। देर रात तक दोनों के बीच फैसले के प्रयास चल रहे थे। इसी के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें