फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परख एप से परखी जाएंगी निपुण परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए निपुण एसेसमेंट परीक्षा का आयोजन 18 से 23 नवंबर के बीच होगा। मुरादाबाद मंडल में 22 और 23 नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के आयोजन में इस बार बदलाव किया गया है। पहले जहां परीक्षा सरल एप पर होती थी, वहीं अबकी बार परीक्षा की ओएमआर शीट का मूल्यांकन परख एप पर किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

बच्चों का शैक्षिक स्तर को परखने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद की और से निपुण एसेसमेंट टेस्ट की व्यवस्था की गई थी। जिसके तहत सरल एप पर बच्चों के शैक्षिक बोध को परखा जाता है, लेकिन इस बार परीक्षा की व्यवस्थाओं में काफी कुछ बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा की और से जारी हुए सर्कुलर के तहत अबकी बार परीक्षा का मूल्यांकन सरल की बजाय परख एप पर होगी। परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली ओएमआर शीट शिक्षकों को परख एप पर अपलोड करनी होंगी। इसके लिए जिला समन्वयक प्रशिक्षण, एसआरजी, एआरपी और शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए यू-ट्यूब सेशन का आयोजन भी होगा। परीक्षा से दो सप्ताह पूर्व डीएम की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन भी होगा।
15 मिनट पहले खोला जाएगा प्रश्नपत्र
परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो, इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन भी होगा। परीक्षा से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की मौजूदगी में खोला जाएगा। जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम का गठन भी किया जाएगा। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित, चार व पांच के छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन, जबकि छह से आठ तक के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों के जवाब देने होंगे। परीक्षा का आयोजन 22 व 23 नवंबर को होगा। परीक्षा के लिए बजट का निर्धारण भी कर दिया गया है। जिले में 2.13 लाख रुपये परीक्षा के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

- परीक्षा के आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। परीक्षा के बजट का भी निर्धारण कर दिया गया। - डॉ. मोनिका बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें