फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह हादसा बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र में मूंढा इम्मा तिराहे पर हुआ। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव खादगुर्जर निवासी योगेंद्र सिंह अपनी बहन कोविंद्री के साथ बाइक से अमरोहा से घर लौट रहे थे। तिराहे से गुजरते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेंद्र सिंह व कोविंद्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और परिजन दोनों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए। मेरठ के एक हायर सेंटर में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में मूंढाखेड़ा निवासी चालक राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें