फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मामूली विवाद में चली गोली, दीवार से टकराकर दुकानदार के कूल्हे में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। नगर में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दुकानदार के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया गया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। गोली दीवार से टकराकर उसके कूल्हे में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खेबान निवासी यासीन परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी मेहनाज ने बताया कि तीन दिन पहले परचून की दुकान पर सामान लेने पहुंचे एक व्यक्ति को मोहल्ले के एक दबंग ने पीट दिया था। इस पर यासीन की बहन ने आरोपी से मारपीट का कारण पूछा तो वह आगबबूला हो गया और उसे भी पीटने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने परिजनों के साथ गाली-गलौज की। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शनिवार रात कुछ लोगों ने यासीन को फोन कर एक सभासद के घर बुलाया। यासीन घर से सभासद के यहां जाने के लिए निकले तो रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया और तमंचे से फायर कर दिया। गोली दीवार से टकराने के बाद यासीन के कूल्हे में लगी। घायल यासीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में यासीन की बहन आयशा की तहरीर पर बब्बू, रिजवान, फैसल निवासी लाल मस्जिद, कस्बा हसनपुर तथा हर्षित निवासी कायस्थान के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें