फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला लकड़ा में कुंवर सिंह का परिवार रहता है। वह चौराहे के पास कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की तड़के करीब तीन बजे अचानक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दहशत के मारे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर दुकान मालिक कुंवर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों की मदद से पानी की बौछार करके करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। भारी नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें