चोरी के मुकदमे में एक साल से वांछित चल रहे बदमाश को रजबपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बुधवार को रजबपुर इंस्पेक्टर संत कुमार ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर फैयाज नगर चौराहे पर संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आकिब उफ ठर्रा निवासी सिहाली जागीर थाना हसनपुर बताया। छानबीन के दौरान पता चला कि आकिब एक साल से चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसलिए उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसने अपने साथियों के साथ अक्तूबर 2021 में अतरासी और झनकपुरी गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को करना और चोरी के माल को बेचकर हिस्से में आए रुपयों को खर्च करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि आरोपी आकिब उर्फ ठर्रा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद