फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खाली स्कूली बस में डग्गामार वाहन ने पीछे से टक्कर मारी

Sun, 24 Aug 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
मंडी धनौरा में स्कूल बस को डग्गामार बस द्वारा टक्कर मारने के बाद मौके पर एकत्र भीड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बच्चों को उतारकर डीजल लेने जा रही स्कूली बस में डग्गामार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। डग्गामार बस की टक्कर से स्कूली बस का पिछला क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि स्कूली बस खाली थी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों पक्षों में फैसला हो गया। बछरायूं रोड पर स्थित एक निजी स्कूल की बस में शनिवार की सुबह दिल्ली से धामपुर जा रही एक डग्गामार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। स्कूली बस चालक बच्चों को उतारकर पेट्रोल पंप से तेल लेने जा रहा था। जैसे ही उसकी बस सड़क पर आई, पीछे से तेज रफ्तार डग्गामार बस ने उसमें टक्कर मार दी। स्कूली बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने डग्गामार बस के स्टॉफ को रोक लिया। उन्होंने डायल 112 पुलिस को भी बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना था कि पुलिस के संरक्षण में नियमों को ताक पर रख कर चल रही डग्गामार बसें आए दिन दुर्घटनाओं को अंजाम देती हैं। लोगों ने डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें