फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डोमखेड़ा में 4.50 करोड़ रुपये से बनेगा बिजलीघर

Thu, 29 Jan 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा में 10 एमवीए का बिजलीघर का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए भूमि पूजन कराया गया है। बिजलीघर का निर्माण कार्य करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह एवं बिजली विभाग कंस्ट्रक्शन से जुड़े अधिकारियों ने गांव डोमखेड़ा में चिन्हित भूमि पर बिजलीघर निर्माण के लिए शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भूमिदान दाता संजय कुमार निवासी डोमखेड़ा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि बिजलीघर का निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

लंबे समय से किसान इस गांव में बिजली घर निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने निर्माण में लगे अधिकारियों कहा कि कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मानक के अनुसार ही सामग्री लगाई जाए। मौके पर राहुल यादव, चौधरी नेपाल सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, कैप्टन वीर सिंह, मास्टर राकेश सिंह, प्रधान के पति लोकेश चौहान, हुकम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें