फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर से ड्यूटी के लिए निकले डाकघर कर्मी से 40 हजार लूटे

Thu, 13 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से ड्यूटी के लिए निकले डाकघर कर्मचारी से बाइक सवार लोगों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। जान से मारने की धमकी दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के लतीफपुर निवासी जयकुमार डाकघर में कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। बुधवार सुबह जयकुमार घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। बाइक सवार डाकघर कर्मी लतीफपुर व नारायणपुर के बीच पहुंचे तो बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जयकुमार ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने डंडा मारकर गिरा दिया।
मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जयकुमार से 40 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित डाकघर कुर्मी जयकुमार ने एक युवक को पहचान लिया जबकि उसके दो अज्ञात साथियों को पहचान नहीं सके। जयकुमार ने देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आपसी विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों में मुकदमे चल रहे है। लूट की बात छूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें