फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका में शामिल गांवों के विकास के लिए बनाई जा रही योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका में शामिल गांवों में विकास के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। यह गांव पहली बार पालिका में शामिल किए गए हैं। इन गांवों में विकास कराना पालिका की प्राथमिकता में है। करीब छह करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका में 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। अब वहां पर सभासद निर्वाचित होते हैं। इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के लिए पालिका ने कार्ययोजना बनानी शुरु कर दी है। गांवों में सड़क,पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट से लेकर दूसरे विकास कार्य कराए जाएंगे। रायपुर खुर्द, अंबरपुर, मकसूदपुर नवादा, उक्सीरायपुर, पट्टी, पंजूसराय, बंबूगढ़, पचोकरा समेत करीब 45 गांवों को शामिल किया गया है। खासतौर से इन गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। ईओ डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि गांवों में विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिससे सभी गांवों में प्राथमिकता के आधार पर काम कराए जाएंगे। सड़कों को ठीक कराया जाएगा और जहां जरुरत होगी तो वहां पर नई सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। पानी निकासी के भी पर्याप्त इंतजाम कराए जाएंगे। जिससे बरसात के दिनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें