फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ यात्रा के लिए 20 किमी तक बनेगी वनवे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हरिद्वार से लौटने वाले शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए बिजनौर-अमरोहा मार्ग पर करीब 20 किलोमीटर तक विशेष वनवे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क के बीच ड्रम और रस्सियां लगाकर कांवड़ियों तथा सामान्य वाहनों के लिए अलग-अलग लेन बनाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित और बाधारहित रहे।
सावन माह 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटने वाले लाखों कांवड़िये विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सावन के चारों सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। पहला सोमवार तीन अगस्त को होगा, जबकि अंतिम दो सोमवार पर सबसे ज्यादा भीड़ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

थानेवार पुलिस टीम करेगी सुरक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित जिले की सीमा तक पहुंचाने के लिए थानेवार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के जत्थे जैसे ही बिजनौर सीमा से अमरोहा जनपद में प्रवेश करेंगे, नौगावां सादात थाना पुलिस उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ले लेगी। इसके बाद अमरोहा नगर पुलिस रीगल-77 क्षेत्र से बिजनौर मार्ग होते हुए अमरोहा-जोया ओवरब्रिज तक जत्थों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएगी। आगे अमरोहा देहात थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी और अंत में डिडौली थाना पुलिस श्रद्धालुओं को जिले की सीमा तक सकुशल पहुंचाएगी।

संभल और बदायूं के श्रद्धालुओं का प्रमुख मार्ग
टीआई के मुताबिक अमरोहा-बिजनौर मार्ग से गुजरने वाले अधिकांश कांवड़ियों के जत्थे संभल और बदायूं जिले के होते हैं। ऐसे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र में जत्थों को सुरक्षा घेरे में लेकर अगले थाना क्षेत्र तक सुरक्षित पहुंचाएगा।

डीएम-एसपी लगातार कर रहे निरीक्षण
कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम और एसपी लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। सड़क की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें